लखनऊ: लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 69 वर्षीय ज्योतिषी ससुर ने अपने बेटे की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और 11 वर्षीय पोती से अश्लील हरकतें करने लगा। जब बहू ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

पीड़िता ने शुक्रवार को इंदिरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Tags: