Lucknow: मजदूर की मौत पर संदेह, दुकानदार से हुआ था झगड़ा

Update: 2025-07-03 08:21 GMT

लखनऊ: थाना क्षेत्र के सुरियामऊ गांव में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर के अंदर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश बुधवार सुबह गांव की एक किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था, जहां किसी बात को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार के बेटे अमन से उसकी मारपीट भी हुई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

झगड़े के बाद रमेश घर लौट गया, लेकिन कुछ ही देर में उसका शव घर के अंदर पाया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गांव वालों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में युवक की अचानक हुई मौत से सनसनी फैली हुई है।

Tags:    

Similar News