Lucknow: 25 जिलों के डीएम बदले, प्रशासन में हलचल

Update: 2026-04-21 05:20 GMT

लखनऊ: योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए रविवार रात से शुरू हुआ तबादलों का सिलसिला सोमवार को भी जारी रखा। महज 24 घंटे के भीतर कुल 64 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। इसमें 25 जिलों के जिलाधिकारी और कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस कदम को आगामी प्रशासनिक रणनीति और शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।

रविवार देर रात 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें 15 जिलों के डीएम और 5 मुख्य विकास अधिकारी शामिल थे। इसके बाद सोमवार को दूसरे दिन 24 और आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए, जिनमें 10 जिलों के डीएम बदले गए।

इन जिलों के नए जिलाधिकारी नियुक्त

सुल्तानपुर – इंद्रजीत सिंह

श्रावस्ती – अन्नपूर्णा गर्ग

बुलंदशहर – कुमार हर्ष

शामली – आलोक यादव

सहारनपुर – अरविंद कुमार चौहान

अमरोहा – नितिन गौड़

हमीरपुर – अभिषेक गोयल

रायबरेली – सरनीत कौर ब्रोका

फतेहपुर – निधि गुप्ता वत्स

उन्नाव – घनश्याम मीणा

लखीमपुर खीरी – अंजमी कुमार सिंह

मैनपुरी – इंद्रमणि त्रिपाठी

औरैया – बृजेश कुमार

आगरा – मनीष बंसल

झांसी – गौरांग राठी

सोमवार को बदले गए प्रमुख डीएम और तैनाती

अविनाश कुमार – गाजीपुर से अलीगढ़

अरविंद सिंह – एटा के डीएम

अमित आसेरी – बांदा के डीएम

डॉ. अंकुर लाठर – फर्रुखाबाद की डीएम

कविता मीना – हापुड़ की डीएम

ईशा प्रिया – अंबेडकरनगर की डीएम

चर्चित गौड़ – सोनभद्र के डीएम

अनुपम शुक्ला – गाजीपुर के डीएम

शशांक त्रिपाठी – अयोध्या के डीएम

ईशान प्रताप सिंह – बाराबंकी के डीएम

अधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं

निखिल टीकाराम फुंडे – विशेष सचिव, मुख्यमंत्री

प्रेम रंजन सिंह – अपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान

अभिषेक पांडेय – अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त

संजीव रंजन – विशेष सचिव, कृषि विभाग

जे. रीभा – विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म

आशुतोष कुमार द्विवेदी – विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग

बद्रीनाथ सिंह – विशेष सचिव, उच्च शिक्षा

दीक्षा जैन – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, UPSIDA

डॉ. अपराजिता सिंह – उपाध्यक्ष, बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण

प्रणता ऐश्वर्या – उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण

उत्कर्ष द्विवेदी – सीडीओ शाहजहांपुर

अभिनव जे जैन – सीडीओ कानपुर नगर

दीक्षा जोशी – सीडीओ सीतापुर

वरिष्ठ स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां

अरविंद मल्लप्पा बंगारी – विशेष सचिव, मुख्यमंत्री

नितीश कुमार – प्रबंध निदेशक, यूपी पावर कॉर्पोरेशन

श्रुति – प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा

आशुतोष निरंजन – परिवहन आयुक्त

किंजल सिंह – सचिव, माध्यमिक शिक्षा

दुर्गा शक्ति नागपाल – आयुक्त, देवीपाटन मंडल

खास बात

नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम के पति मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है, जो इस फेरबदल में चर्चित नियुक्ति मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला सूची अभी अंतिम नहीं है और आने वाले दिनों में और भी आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर संभव हैं। सरकार का फोकस प्रशासनिक कसावट, बेहतर कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों में तेजी लाने पर है।

Tags:    

Similar News