Lucknow: इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लखनऊ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस को मिली सफलता
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कैसरबाग थाना पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश काे गिरफ्तार किया है।
कैसरबाग थाना में तैनात उपनिरीक्षक योगेश चन्देल ने बताया कि 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश की लोकेशन सफेद बारादरी के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम फैजुल्लागंज जैनाब मस्जिद के पास रहने वाला मो. हासिम बताया।
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह गलत संगत में पड़कर चोरी-लूट जैसा गलत काम करने लगा था, लेकिन मेरे गलत कामों की वजह से अब धंधा पानी करने में दिक्कत आ रही है। यदि आप मुझे मौके देंगे तो मैं गलत कामों को छोड़ने का प्रयास करूँगा।
उपनिरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त मो. हासिम के विरुद्ध थाना कैसरबाग पर गैंगस्टर एक्टर समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।