लखनऊ: लखनऊ के गोमती नगर में यूपी पुलिस के सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सिपाही ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 6 के सामने कनपटी पर गोली मार ली।

सिपाही की तैनाती लखनऊ पुलिस लाइन में थी: सिपाही की पहचान गोरखपुर के रहने वाले दिनेश कुमार गिरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सिपाही की तैनाती इन दिनों लखनऊ पुलिस लाइन में थी।

पत्नी से विवाद की बात आई सामने: सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है पत्नी से विवाद के बाद सिपाही ने आत्महत्या की है। सूत्रों के मुताबिक वीडियो कॉल के दौरान पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था गुस्से में आकर मोबाइल फेंक दिया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है मौके से 9 MM की लोडेड पिस्टल मिली है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

Tags: