लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का जरिया भी है।

सीएम योगी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि ईद का पर्व अमन, शांति और सौहार्द का प्रतीक है। सभी को इस अवसर पर सद्भाव और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

Tags: