लखनऊ: गोसाईगंज क्षेत्र में शिवलर गांव के मजरा डाल खेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला व उसके ससुर की पिटाई कर दी।
डाल खेड़ा की रहने वाली नसीमुन के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 4.30 बजे पारिवारिक रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले इलियास व उनके पुत्र अशीम जसीम चाँद बाबू उसे गन्दी गन्दी गालिया देने लगे जिसका पीड़िता ने विरोध किया तो दबंग उसे लात घूसो व लाठी डन्डो से मारने लगे यह देख उसके ससुर अल्लन उसे बचाने दौड़े तो दबंगों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत गोसाईगंज पुलिस से की है।जिसपर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है।