Lucknow: देर रात पुलिस चौकी के पास से बुलेट चोरी

"पीड़ित ने सुबह बाइक गायब देखी और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी"

Update: 2025-02-27 05:12 GMT

लखनऊ: अलीगंज इलाके में देर रात चोरों ने गोयल चौकी से कुछ ही दूरी पर खड़ी बुलेट बाइक पर हाथ साफ कर दिया। दावा किया जाता है कि पुलिस देर रात गश्त पर रहती है, लेकिन इस चोरी की भनक तक नहीं लगी। घटना का पता तब चला जब पीड़ित ने सुबह बाइक गायब देखी और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।

पीड़ित आशुतोष गुप्ता, जो अलीगंज के सेक्टर-ओ में रहते हैं, ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी की रात उन्होंने अपनी बुलेट (UP 32 HU 2090) घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन 25 फरवरी की सुबह जब वह जागे, तो बाइक गायब थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद अलीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। चोरी की वारदात पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब जब बाइक चौकी से थोड़ी ही दूरी पर चोरी हुई।

Tags:    

Similar News