Lucknow: "भाजपा अब हर सीमा लांघ रही है", अखिलेश यादव का तीखा हमला

"भाजपा संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रही है"

Update: 2025-04-08 06:54 GMT

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने साजिश और षड़यंत्र की सीमाएं पार कर दी है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा का आचरण जनविरोधी है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। भाजपा सरकार में जन समस्याएं बढ़ती जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब न्याय के लिए भटक रहा है।

कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का आचरण जनविरोधी है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रही है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। भाजपा सरकार में जन समस्याएं बढ़ती जा रही है। जनसमस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ।

Tags:    

Similar News