Lucknow: यूपी सरकार का बड़ा एक्शन, 1800 पाकिस्तानी नागरिकों को भेजा जाएगा वापस

"पहलगाम हमले के बाद लिया गया फैसला"

Update: 2025-04-26 07:48 GMT

लखनऊ: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कवायद चल रही है। योगी सरकार भी उप्र. में रह रहे डेढ़ हजार से भी ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द वापस भेज देगी। इन सभी की हर जिले से जानकारी जुटाई जा रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 1800 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक रहते है। वीजा रद्द के आदेश के बाद सरकार एक्शन में है और उप्र. में रह रहे इन नागरिकों को वापस भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, विभिन्न प्रकार के वीजा पर प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में होने का अनुमान है। कुछ पाकिस्तानी नागरिक खुद से वापस जा रहे हैं। जो निर्धारित समय में वापस नहीं जाएंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। बरेली में 35, रामपुर में 30, बुलंदशहर में 18 और वाराणसी में 10 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। ये सभी विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत में रह रहे थे। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य पुलिस केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News