Lucknow: अखिलेश यादव बोले, आजम खान पर झूठे मुकदमे वापस होंगे

Update: 2025-09-23 10:17 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान सपा के

संस्थापक सदस्य हैं। वे कहीं नहीं जाने वाले। वह नेताजी और हम सपा के साथ हैं। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। उत्तर प्रदेश में सपा की

सरकार आने पर आजम खां पर लगे झूठे मुकदमे वापस होंगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। सीतापुर जेल से आजम खान की रिहाई को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सभी के लिए खुशी का दिन है। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी पार्टी के कई नेताओं के मुकदमों को वापस लिए हैं। प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर न केवल आजम खान पर लगे सभी मुकदमे हटाए जाएंगे, बल्कि जिन पर भी फर्जी केस लगे हैं हम वापस लेंगे।

सपा अ​ध्यक्ष ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। यहां सरकार जाति के आधार पर घर, मंदिर न धुलवाए।

Tags:    

Similar News