Lucknow: अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने अपनी मां के नाम पौधे लगाये

अपर पुलिस महानिदेशक ने लगाये मां के नाम पौधे

Update: 2024-07-20 10:25 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने अपनी मां के नाम पौधे लगाये। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने पुलिस अधिकारियों को भी समय निकाल कर पौधरोपण का आग्रह किया।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है। इसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ एक पौधे उन्होंने भी लगाया है। पौधा लगाने की शुरुआत पुलिस महानिदेशक ने किया। इसके बाद सभी ने अपने पौधे लगाये।

जनपदों में भी पुलिस अधिकारियों ने लगाये पौधे: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी शनिवार को पुलिस अधिकारियों के पौधे लगाने की तस्वीरें आ रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालयों में पौधे लगाते दिखायी पड़े। इसी तरह जनपदों में थानों पर भी निरीक्षक, उप निरीक्षक इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बने हैं। उन्होंने पीपल, बरगद, पाकड़, हरसिंगार, आम, जामुन के पौधों को लगाया।

Tags:    

Similar News

-->