लखनऊ | लखनऊ में तेज रफ्तार डाला ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार डाला ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर दूर जा गिरी और सवार सड़क पर बुरी तरह घिसट गए।
घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने डाला को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।