Lucknow लखनऊ: गिरवाई इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी की नोएडा में कंपनी है। उसे पुलिस ने लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गिरवाई थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से फूल बाग इलाके में कंपनी में काम करती थी। यहां दीपक सोनी भी काम करता था। कुछ समय बाद दीपक सोनी ने नोएडा में अपनी कंपनी शुरू की। इसमें युवती को नौकरी पर रखा।
घर पर मेहमान बन आया था आरोपी
कुछ समय पहले दीपक ग्वालियर आया था। युवती अपने घर पर थी। तभी दीपक इसके घर पहुंच गया। उसने होटल में कमरा न होने की बात कही। वह युवती के घर रुक गया। युवती घर के मंदिर में सो गई। उसकी मां व बीमार भाई दूसरे कमरे में थे। एक कमरे में दीपक सो गया। दीपक रात को युवती के पास आ गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। युवती ने उसके जाने के बाद एफआइआर दर्ज करवाई।
गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि आरोपित लखनऊ में छिपा था। दो दिन तक उसकी घेराबंदी की और बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया।