लखनऊ: एएनटीएफ थाना झांसी की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 किलोग्राम सूखा गांजा, एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार, दो मोबाइल फोन और 1,340 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 को थाना बबीना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टोमेश पटेल (निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़) और जितेन्द्र जोशी (निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।
ज़रा ज़रा में हवाओं के रुख बदलते हैं; सागर वारसी मेमोरियल ट्रस्ट के तहत विशिष्ट शेरी नशिस्त ये खबर भी पढ़े : ज़रा ज़रा में हवाओं के रुख बदलते हैं; सागर वारसी मेमोरियल ट्रस्ट के तहत विशिष्ट शेरी नशिस्त
दोनों के खिलाफ थाना बबीना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश में बेचते थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।