Lucknow: संयुक्त निदेशक ग्रेड के 25 चिकित्साधिकारियों को पदोन्नति करते हुए बनाया गया सीएमएस

डाॅ. रेनू पंत बनीं वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय की सीएमएस

Update: 2024-06-30 10:39 GMT

लखनऊ: प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड स्तर के 25 चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी पदोन्नति करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। लखनऊ स्थित वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डाॅ. रेनू पंत को वहीं पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिला महिला चिकित्सालय हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. फौजिया अंजुम को जिला महिला चिकित्सालय उन्नाव का सीएमएस बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार डाॅ. अनवर सादात को जिला महिला चिकित्सालय रामपुर, डाॅ. भावना शर्मा को टीबी सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज, डाॅ.निर्मला कुमारी को जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली, डाॅ. शोभावती को जिला महिला चिकित्सालय मथुरा, डाॅ. जगवीर सिंह वर्मा को जिला चिकित्सालय अलीगढ़ और डाॅ. राज नारायण को जिला महिला चिकित्सालय झांसी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह डाॅ. विनोद कुमार वर्मा को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, डाॅ. रामबाबू को संयुक्त चिकित्सालय चकिया चंदौली, डाॅ. जय शंकर प्रसाद सिंह को जिला महिला चिकित्सालय मऊ, डाॅ. शिवदत्त त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय बांदा और डाॅ. धनंजय कुमार को जिला संयुक्त चिकित्सालय मऊ का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।इसी क्रम में डाॅ. राकेश कुमार को जिला चिकित्सालय गाजियाबाद, डाॅ. बालचन्द्र पाल को यूएचएच चिकित्सालय कानपुर, डाॅ. महेन्द्र गुप्ता को जिला महिला चिकित्सालय जौनपुर, डाॅ. इन्द्र सिंह को जिला चिकित्सालय सीतापुर, डाॅ. किशोर कुमार आहूजा को जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली और डाॅ. राज कुमार कोली को जिला चिकित्सालय लखीमपुरखीरी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. सुजीत कुमार यादव को जिला चिकित्सालय बलिया, डाॅ. अशोक प्रियदर्शी को लोहिया चिकित्सालय फर्रूखाबाद, डाॅ.रमेशचन्द्र केशव को संयुक्त चिकित्सालय फिरोजाबाद, डाॅ. अलका शर्मा को जिला महिला चिकित्सालय गाजियाबाद, डाॅ. पुष्पलता को जिला महिला चिकित्सालय हाथरस, डाॅ. वंदना अग्रवाल को जिला चिकित्सालय वृन्दावन मथुरा और डाॅ. अंजुला गुप्ता को जिला महिला चिकित्सालय हमीरपुर का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। इस सूची के अनुसार जिन चिकित्साधिकारियों को नवीन तैनाती दी गयी है, उनमें से अधिकांश को उनकी तैनाती स्थल पर ही सीएमएस बनाया गया है।

Tags:    

Similar News

-->