Lucknow: एलयू के 10 होनहार छात्रों को मिला इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर

Update: 2025-06-18 02:11 GMT

लखनऊ; लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के बीटेक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 2026 बैच के 10 छात्र-छात्राओं का चयन स्टुफिट कंपनी में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडेय बताया कि बीटेक सीएसई एआई के अरिंदम शुक्ला, मोहित यादव, विश्वजीत कुमार व मेघा गुप्ता और बीटेक सीएसई के आदित्य वर्धन सिंह, शौर्य बाजपेयी, आयुष जिंदल, प्रिन्सी बल्लभ, गर्व मित्तल और आयुष पाल ने सफलता अर्जित की है।

यह इंटर्नशिप छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, यूआई या यूएक्स डिजाइनिंग और डाटा एनालिटिक्स जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में व्यावसायिक अनुभव प्रदान करेगी। चयनित विद्यार्थियों को पांच से ₹10 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड भी मिलेगा।

Tags:    

Similar News