Loni: रूप नगर कॉलोनी में घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट

Update: 2025-04-02 08:01 GMT

लोनी: कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर कॉलोनी में यामीन पुत्र अब्दुल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ले में रहने वाले टीपू व उसके दो भांजे से रविवार को उनके छोटे बेटे नासिर की कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे टीपू अपने दोनों भांजे के साथ उनके घर आया और उनके दूसरे बेटे नाजिम के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे नाजिम के साथ मारपीट की।

इस दौरान बीच बचाओ करने आए रिश्तेदार आदिल निवासी अशोक विहार के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद नाजिम पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News