लोनी: रामपार्क एक्सटेंशन राजधानी एंक्लेव कालोनी निवासी संजय (40) का शव उन्हीं के घर में फंदे से लटका मिला। शनिवार को पड़ोसियों को घर के अंदर से बदबू आने पर घटना का पता चला। पुलिस ने गेट तोड़कर शव फंदे से उतारा। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घर के अंदर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसीपी ने बताया कि संजय की पत्नी अपने मायके बच्चों के साथ चली गई थी।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।