लोनी: पड़ोसियों ने विवाद के बाद ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पुनीत एनक्लेव कॉलोनी में युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कॉलोनी में रहने वाली गजाला परवीन ने बताया कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। विवाद के चलते उनके पति शहनवाज आलम पड़ोसियों की शिकायत करन के लिए पुलिस के पास ट्रॉनिका सिटी थाने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सलीम व उसके तीन बेटों नसीम, वसीम और सारिक ने उन्हें पकड़ लिया और लाठी डंडों से पिटाई की।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पिता व तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने नदीम, वसीम और सारिक को गिरफ्तार कर लिया है।