Loni: रूट ट्रेडिंग कंपनी के प्रथम तल पर आग लगी

"अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची"

Update: 2025-03-31 09:45 GMT

लोनी: ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ों की फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी एक स्थित रूट ट्रेडिंग कंपनी के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना मिली थी।

टीम ने आग को फैक्टरी में फैलने से पहले बुझा दिया। हालांकि अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। वहीं नवादा गांव स्थित तालाब के पास खाली मैदान में पड़े कूड़े में लगी आग को भी बुझाया गया।

Tags:    

Similar News