देर रात अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

Update: 2022-07-26 07:57 GMT

लखनऊ, 26 जुलाई (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बीतीरात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की बीतीरात को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर फरार हो गए। क्षेत्रीय लोगों से मिली जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने मंगलवार को यह बताया कि देर रात को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या की है। मृतक की पहचान महेन्द्र मौर्या के रूप में हुई है।
महेंद्र की पारा में कपड़े की दुकान है। रोजाना की तरह महेंद्र रात में अपनी दुकान बंद करके कार से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने महेंद्र की कार रुकवाई और गोली मार दी। हत्या के बाद बदमााश वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवकों को देखा गया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है ।


Tags:    

Similar News