Lakhimpur Kheri: गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, किसान की मौत
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : जिले की थाना पसगवा मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर गांव पसगवां में मंगलवार सुबह गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर निवासी नरेश (55) पुत्र सुमेर, गांव बौधीखुर्द निवासी सुधीर कुमार (21) पुत्र विनोद कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल जा रहे थे. मंगलवार सुबह आठ बजे पसगवां में ईंट भट्ठे के निकट ट्रैक्टर का अगला एक पहिया निकल गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत खाई में पलट गया.
गन्ना भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर खाई में पलटा, एक किसान की मौत, दूसरा गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
ट्रैक्टर का अगला पहिया निकलने के कारण हुआ हादसा
पुलिस ने बताया गन्ना ले जाते समय ट्रैक्टर का अगला पहिया निकलने की वजह से हादसा हुआ है. ट्रैक्टर सवार नरेश और सुधीर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए. सूचना पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए. गन्ना हटाकर ट्रॉली के नीचे दबे दोनों लोगों को निकाल कर सीएचसी भिजवाया. जहां चिकित्सक ने नरेश को मृत घोषित कर दिया. गंभीर घायल सुधीर कुमार को शाहजहांपुर रेफर किया गया है.