Lakhimpur Kheri लखीमपुर-खीरी : हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव इब्राहिमपुर निवासी मनोज दीक्षित ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले अपनी पुत्री पारुल दीक्षित (20) का विवाह थाना मैगलगंज के गांव लालपुर निवासी दुर्गेश दिक्षित के साथ किया था। सोमवार की रात पारुल ने अपने कमरे के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
ससुरालीजनों की सूचना पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो उसकी पुत्री का शव कुंडे से लटक रहा था। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हल्का दरोगा विनोद सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर पोस्टमाट4म रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags: