धौरहरा: एक विवाहिता ने पति पर प्रेमिका के चक्कर में मारपीट कर घर से निकालने और परिजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

धौरहरा कस्बे के मोहल्ला बाजार वार्ड निवासी चांदनी, पुत्री मासूम ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसका निकाह 1 दिसंबर 2023 को मोहल्ला बारिनटोला निवासी सोनू से हुआ था। शादी के समय पिता ने हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था, लेकिन ससुरालवालों की अतिरिक्त दहेज की मांग लगातार बनी रही।

प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर किया विरोध, पति ने पीटा

चांदनी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति सोनू, ससुर जमील, सास, जेठ, जेठानी और देवर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Tags: