Lakhimpur Kheri: नंदोई ने छत पर सो रही महिला से की छेड़छाड़

"मामला दर्ज"

Update: 2025-05-06 05:04 GMT

लखीमपुर खीरी: कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के एक गांव में नंदोई द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

पीड़ित महिला के अनुसार, वह रात करीब दस बजे अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी उसी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी उसका नंदोई जाहिद अली वहां आ पहुंचा। महिला का आरोप है कि जाहिद ने उसे जबरन पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

जब महिला ने विरोध कर शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बावजूद महिला ने किसी तरह शोर मचाया, जिससे डरकर आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।

महिला ने इस संबंध में कोतवाली धौरहरा में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जाहिद अली के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News