Lakhimpur Kheri: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Update: 2025-03-19 10:25 GMT
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : कोतवाली मोहम्मदी के गांव सेढ़ा निवासी लालाराम (45) किसी काम से मोहम्मदी आ रहा था। इस बीच गांव बोधी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायल लालाराम को सीएचसी मोहम्मदी भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग सीएचसी मोहम्मदी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Tags:    

Similar News