Lakhimpur Kheri: 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

"पुलिस जांच में जुटी"

Update: 2025-02-25 11:35 GMT

लखीमपुर-खीरी: हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी मनोज दीक्षित की 20 वर्षीय पुत्री पारुल दीक्षित ने सोमवार रात अपने ससुराल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पारुल का विवाह एक साल पहले लखीमपुर-खीरी जिले के थाना मैगलगंज क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी दुर्गेश दीक्षित से हुआ था।

परिजनों को घटना की जानकारी ससुराल पक्ष से मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पारुल का शव कमरे के कुंडे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हल्का दरोगा विनोद सिंह ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News