घर जा रहे मजदूर को कार ने रौंदा, चचेरे भाई के सामने तोड़ दिया दम

Update: 2024-05-22 11:48 GMT
अमरोहा : मजदूरी कर चचेरे भाई के साथ घर लौट रहे सुरेंद्र (30) को तेज रफ्तार कार के चालक में रौंद दिया। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 मृतक सुरेंद्र सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हादीपुर कलां गांव के रहने वाले विक्रम सिंह के बेटे थे। 20 मई को सुरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई राजकुमार के साथ मुकरी गांव में मजदूरी करने के लिए गए थे। जिसके बाद दोनों घर लौट रहे थे।
जैसे ही गांव के पास मोड पर सवारी का इंतजार करने लगे तभी तेज रफ्तार कार के चालक ने सुरेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जोया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। अभी परिजन सुरेंद्र को लेकर मुरादाबाद नहीं पहुंचे थे कि उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक मामले में मृतक सुरेंद्र के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News