Kushinagar : प्रेमी जोड़ो का पेड़ से शव मिलने से बढ़ी जांच की गुंजाइश

Update: 2025-07-02 12:55 GMT
Kushinagar कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का परसौनी गांव—सुबह करीब 5 बजे गन्ने के खेत में एक ही पेड़ से 20 वर्षीय राहुल निषाद और 18 वर्षीय आंशु कुशवाहा का शव लटका पाया गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । तमकुहीराज थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी कोणों—हत्या या आत्महत्या—से केस की जांच की जा रही है। शव तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों और परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी गई है प्रेम संबंध और जातिगत विरोध की खबरों के बीच, गांव में तनाव और डर का माहौल है । पुलिस क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा रही है 
Tags:    

Similar News