Kharkhoda: खेत से लौटते वक्त युवक की हत्या
परिवार ने जताई साजिश की आशंका
खरखौदा: सिसाना गांव के 30 वर्षीय अशोक की रविवार रात तेजधार हथियारों और गोली से हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि यह वारदात पहले से रची गई साजिश का नतीजा है, जिसमें गुहणा निवासी अमित तथा सिसाना के बलजीत उर्फ सोनू, दीपक उर्फ मोनू, इशु, निशु सहित दो-तीन अन्य लोग शामिल थे।