कौशाम्बी: सैनी क्षेत्र के काजीपुर गांव मजरा पथरावां में देर रात 35 वर्षीय सोनी पत्नी सुरेंद्र यादव ने किसी बात से क्षुब्ध होकर अपनी आठ वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। मां-बेटी को हालत बिग़ड़ने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई।
परिवार के लोग एंबुलेंस से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। मृतका के ससुर मानसिंह ने बताया कि बेटा मुंबई में रहता है। घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। इसके बावजूद अबोध बेटी के साथ मिलकर सोनी ने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं है।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि घटना के बाबत अभी किसी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया जहर खाने से मां-बेटी की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।