कौशाम्बी: शशि सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त मुठभेड़ में हुआ घायल

Update: 2022-04-07 13:59 GMT

सिटी क्राइम न्यूज़: पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के कटरी स्थित यमुना नदी के कछारी इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस मुखबिर की सूचना पर बदमाश को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश ने उस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोलियां लगी है। घायल हालत में पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची है। घायल बदमाश कोतवाली क्षेत्र में एक पखवाड़े पहले हुए शशि हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के करीब पश्चिम शरीरा पुलिस को मिली कि एक बदमाश यमुना नदी के रास्ते फरार होने की कोशिश में कटरी व गणेशपुर गांव के समीप छिपा हुआ है। सूचना को पुख्ता कर कोतवाली पुलिस ने एसओजी टीम व अन्य थानों की पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश ने फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने गोली चला कर बदमाश के दोनों पैर में गोली मारी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। जिसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

सीओ डॉ केजी सिंह ने बताया, बदमाश पश्चिम शरीरा कोतवाली के अमीना गोराजू में पिछले दिनों हुई शशि सिंह हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त है। जिसने घर में घुसकर अपने दो साथियों के साथ महिला की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके दोनों साथी जेल भेजे जा चुके हैं। इसकी तलाश की जा रही थी। बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Tags:    

Similar News

-->