Kaushambi: फरार इनामी अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या का था आरोपी

Update: 2025-07-28 07:16 GMT

कौशाम्बी: जिले के पिपरी थाना पर 25 जुलाई 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मकदूमपुर अन्तर्गत शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु एसआरएन प्रयागराज भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मृत्यु हो गया थी। राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निर्देशित किया गया था। प्रकरण के सम्बन्ध में परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 171/25 धारा 115 (2)/351(3)/103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज सुबह 28 जुलाई 2025 करीब 5:00 बजे भोर में थाना पिपरी पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त जो राजू की हत्या किया था वह व्यक्ति आज रात में जिला छोड़कर कहीं बाहर भागने की फिराक में है, अगर आप शीघ्रता करेंगे तो पकड़ सकते हैं।

मुखबिर खास द्वारा बताए गए रास्ते पर थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति बलहेपुर से कसेंदा मार्ग जो जनपद- प्रयागराज मेन रोड को को जोडने वाली लिंक रोड पर गाड़ी की रोशनी में सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस की सरकारी गाड़ी देखकर वह व्यक्ति खेतों की तरफ भागने लगा। तत्काल पुलिस टीम द्वारा उस संदिग्ध व्यक्ति का पीछा करते हुए घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपने आप को पुलिस से घिरता देख, पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पेड़ों एवं झाड़ियों/सरपत का सहारा लेते हुए छुपते-छुपाते व्यक्ति के करीब पहुंचकर व्यक्ति को सरेंडर करने के लिए कहा गया। परन्तु उस व्यक्ति द्वारा दुस्साहस का परिच देते हुए पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने के नियत से फायर किया गया तभी पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें फायरिंग करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गोली लग गई।

पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी में उस व्यक्ति के करीब जाकर देखा तो वह व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ था, जो जोर-जोर से कराह रहा था एवं उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे से खून बह रहा था। पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम रूपेश पुत्र समरजीत निवासी गांजा थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज बताया गया। घायल अभियुक्त का तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि साहब मैं पुरानी रंजिश के चलते कई दिनों से कट्टा लेकर राजू को मारने के लिए सही मौके की फिराक में था कि 25 जुलाई की शाम में मखदूमपुर शराब ठेके के पास राजू पुत्र बब्बू निवासी गांजा थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट जनपद- प्रयागराज अपनी मोटरसाइकल से आया यही सही मौका देखते हुए मैंने तुरंत बिना मौका गंवाए राजू के ऊपर कट्टे से सीने में सटाकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी और मैं वहां से अपनी मोटरसाइकिल से भाग गया था। साहब मैंने राजू की हत्या इसलिए कर दी कि मुझे यह डर था कि मेरे साथ कोई घटना न हो जाए।

Tags:    

Similar News