Kasganj कासगंज: ढोलना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। गृहस्वामी ने हिम्मत कर सिलेंडर को घर के बाहर निकाला, जिससे घर में बढ़ी आग लगने से बच गई और परिजन भी बच गए। बचाव के प्रयास में गृह स्वामी झुलस गया। हादसा गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय हुआ।
ग्राम फिरोजपुर निवासी में चंद्रपाल पुत्र चरन सिंह की पत्नी सोमवार की सुबह घर में चाय बना रही थी, तभी अचानक सिलेंडर के रेगूलेटर में आग लग गई। आग लगते ही परिजन जान बचाने के लिए चीख पुकार करते हुए घर के बाहर निकल गए। सिलेंडर के पास कुछ कपड़े रखे थे, वह भी जल गए। गृह स्वामी चंद्रपाल ने हिम्मत दिखाई और जलते हुए सिलेंडर को घर के बाहर निकाल दिया और घर में कपड़ों में लगी आग को बुझाया।
चीख पुकार पर सुनकर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सिलेंडर पर लगी आग को गीला बोरा डालकर बुझाया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। चंद्रपाल ने बताया कि अभी 9 दिन पूर्व ही सिलेंडर लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया।