Kanpur कानपुरउत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने कथित तौर पर खंभे से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
इस अपमानजनक घटना का एक वीडियो सामने आया है। क्लिप में अर्धनग्न अवस्था में युवक को खंभे से बांधकर मारपीट करते हुए दिखाया गया है। ग्रामीणों से घिरा हुआ वह रो रहा है। युवक की पहचान कन्नौज निवासी सिद्धनाथ राय के रूप में हुई है। राय अपने दोस्तों के साथ बुधवार को भवानीपुर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद हाईवे पर एक दोस्त का जन्मदिन मना रहा था।
बाद में, शराब पार्टी के दौरान हुई बहस के बाद नशे में धुत राय गुस्से में आ गया और अकेले ही भवानीपुर गांव में घुस गया। रात करीब ढाई बजे जब वह गांव में पानी पी रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझ लिया। उन्होंने उसकी पिटाई की और उसे खंभे से बांध दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की।
Tags: