कानपुर: मनकपुर गांव के पास मंगलवार सुबह 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसें आपस में टकरा गई, जिसमें महिलाओं बच्चों सहित 25 यात्री घायल हो गये हैं। अरौल थाना क्षेत्र में मकनपुर गांव के निकट दिल्ली से गोंडा जा रही एक बस ने उससे आगे चल रही दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ये हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ है। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि आगे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अमरनाथ यादव सहित बिल्हौर पुलिस टीम मौके पर हादसे वाली जगह पर पहुंची। पुलिस टीम ने क्रैन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा करवाया। घायल मरीजों को एंबुलेंस से पास के CHC बिल्लौर में भर्ती कराया गया है। जहां घायल लोगों का इलाज जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद गभीर रूप से घायल 20 मरीजों को हैलेट अस्पातल , कानपूर भेज दिया गया है। वहीं, घायलों में तीन मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में किसी की भी मौत की बात सामने नहीं आई है।