Kanpur: वकील के घर चोरी, लाखो का सामान पार

Update: 2024-06-05 14:07 GMT
Kanpur कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में चोरों एक अधिवक्ता के घर धावा बोलकर साढ़े तीन लाख की नकदी समेत करीब साढ़े पांच लाख के जेवरात पार कर दिए। शातिर चोरों clever thieves ने पीड़ित परिवार के कमरे में बाहर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। पीड़ित ने रिश्तेदारों को बुला कर दरवाजा खुलवाया और सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गीता नगर निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव
Rajesh Kumar Srivastava
पेशे से सेल टैक्स में अधिवक्ता है। उनके अनुसार सोमवार रात को पत्नी सुमन श्रीवास्तव के साथ कमरे में सो रहे थे। मंगलवार तड़के चोर उनके घर पर छत के रास्ते अंदर घुस आए और उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
जिसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी से साढ़े तीन लाख की नगदी समेत गले का हार, चार अंगूठी, कान के दो जोड़ी कुंडल समेत करीब साढ़े पांच लाख के जेवरात चोरी कर ले गये। दरवाजा बाहर से बंद होने पर उन्होंने फोन कर रिश्तेदारों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में काकादेव प्रभारी निरीक्षक केपी गौड़ ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे CCTV फुटेज चेक किए जा रहे है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News