कानपूर: कर्रही इलाके में सोमवार को एक युवक ने नाबालिग प्रेमिका को अपने घर बुलाकर नृशंस हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या कर दी।

मृतका इंटर की परीक्षा दे रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। हत्या के बाद आरोपी युवक शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह किराए के मकान में रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags: