Kanpur: युवती ने जीजा पर अश्लील फोटो वायरल करने का लगाया आरोप
"पुलिस में शिकायत दर्ज"
कानपुर: चमनगंज थाना क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती ने अपने जीजा मोहम्मद इस्लाम खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके कपड़े उतारते हुए अश्लील फोटो खींचे और फिर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके मंगेतर, परिवार और रिश्तेदारों में वायरल कर दिए।
युवती के मुताबिक, मोहम्मद इस्लाम खान, निवासी तलाक महक, उसका जीजा होने के कारण अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने मौका पाकर उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं। बाद में, आरोपी ने अलग-अलग फर्जी आईडी के जरिए ये तस्वीरें मंगेतर और रिश्तेदारों को भेज दीं।
यह भी पढ़े - Kanpur News: कानपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जब युवती के पिता ने आरोपी व उसके परिजनों से बात करने की कोशिश की, तो उन्हें गालियां दी गईं और कोर्ट में देख लेने की धमकी दी गई।
चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।