Kanpur: कोयला नगर में आग पर काबू, नुकसान की जांच जारी

Update: 2026-03-31 06:35 GMT

कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कोयला नगर में रविवार देर रात एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, कोयला नगर में एजाज नाम के युवक का प्लास्टिक का गोदाम है, जहां अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की तेज लपटों के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक लिया, जिससे आसपास के इलाकों को सुरक्षित बचाया जा सका।

राहुल नंदन, फायर स्टेशन अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News