कानपुर: चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम नितिन उर्फ चंद्रशेखर बताया।

बदमाश तार कटिंग की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। नितिन पर 11 मुकदमे दर्ज थे। इतना ही नहीं, वह बिधनू से तीन मुकदमों में वांछित भी चल रहा था। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश के गैंग के दो शातिर मौके से फरार हो गये।

Tags: