Kanpur कानपूर : नर्वल थानाक्षेत्र के नरौरा गांव निवासी संजय सिंह (35) की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी इलाके में बिजली के उपकरण की दुकान है।
वह कानपुर थोक बाजार से सामान की खरीदारी कर फुफवार निवासी साले रवि के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तिलशहरी छतमरा मार्ग पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह और रवि उछलकर दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। महाराजपुर इंसपेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता की तरफ से घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।