Kanpur कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस ट्राले से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। सीतामढ़ी (बिहार) से उज्जैन (मध्य प्रदेश) जा रही बस के चालक को झपकी आ गई।