Kanpur: दुष्कर्म में नाकाम युवक ने किशोरी की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने दबोचा
Kanpur कानपुर । रूरा थानाक्षेत्र के एक गांव में देर रात घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म में विफल रहे एक युवक ने गला रेत दिया। जिला अस्पताल से उसे कानपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने छानबीन की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपी को हिरासत में लिया गया है।