Kanpur: मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, दो परिवार आमने-सामने

"कहासुनी के बाद हाथापाई"

Update: 2026-03-15 16:18 GMT

कानपुर: बीच मामूली बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान महिला-पुरुष ही नहीं बल्कि बच्चे भी झगड़े में शामिल हो गए।

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार झगड़े के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News