Kampil: सडक़ पर भरे पानी में पनप रही संक्रामक बीमारियां, ग्रामीणों में रोष

"इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष"

Update: 2025-03-17 05:25 GMT

कंपिल: घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी न होने के कारण पानी सडक़ पर बह रहा है। जिससे कभी भी संक्रामक बीमारियां पनप सकती हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

जानकारी के अनुसार विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत त्यौरखास में मस्जिद वाली गली में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सडक़ पर बह रहा हैे। हालांकि यहां के वाशिंदों का कहना है कि वह कई बार समस्या से संबंधित विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का आज तक समधान नहीं हुआ। गर्मी का मौसम शुरु हो गया। ऐसे में गंदे पानी में तमाम तरह की संक्रामक बीमारियां फैलेंगी। जिसको लेकर ग्रामीण खासे परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी भी सफाई करने नहीं आते हैं। जिससे समस्या और भी गम्भीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या की ओर ध्यान न दिया गया, तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।

Tags:    

Similar News