Kamalganj: छज्जा हादसे में किशोर की मृत्यु, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Update: 2025-06-04 12:06 GMT

कमालगंज: छज्जा गिरने से किशोर की मौत हो गयी, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कदनपुर देवराजपुर निवासी आशू यादव का १४ वर्षीय पुत्र रिशव यादव अपने दरवाजे के ऊपर लगे छज्जे को अपने चचेरे भाई पप्पू यादव पुत्र सुरजीत यादव के साथ गिरा रहा था, अचानक संतुलन बिगड़ जाने से छज्जा सहित दोनों नीचे आ गिरे। चीख पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को निकाला। परिजन तुरन्त दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने रिशव को मृत घोषित कर दिया, जबकि पप्पू को भर्ती कर लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News