कायमगंज: दबंगों की धमकी से परेशान आधा दर्जन परिवारों ने महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटवारा निवासी धनदेवी, नेहा, द्रोपदी, शानू, गिरीश आदि लगभग आधा दर्जन से अधिक परिवारों ने रविवार को अपने घरों पर पोस्टर लगाकर एक समुदाय विशेष द्वारा धमकी देने और मकान खाली कर चले जाने की बात उस पर लिखी है कि काफी समय पहले समुदाय विशेष के लोगों से जमीन खरीदी थी। उन्होंने मेहनत मजदूरी कर उस पर रहने के लिए मकान बनाए। अब जब जमीन कीमती हो गई तो उक्त लोग धमकियां दे रहे हैं और मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने अथवा उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत देने की मांग की है।

Tags: