Jhansi: मसीहागंज में घर में घुसकर आशा वर्कर की चाकू मारकर हत्या

"आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया"

Update: 2025-02-23 06:58 GMT

झांसी: झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज में शनिवार को एक आशा वर्कर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका की पहचान ज्योति अहिरवार के रूप में हुई है, जो लखन अहिरवार की पत्नी थीं। शनिवार को लखन काम पर गया हुआ था, और घर पर ज्योति अकेली थीं। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक घर में घुसा और ज्योति पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

गंभीर रूप से घायल ज्योति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

Tags:    

Similar News